आप को बता दे
पुलिस अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र,बागेश्वर पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के अदेशनुसार भारी बरसात व निरंतर पेड़ो के टूटने से रोड़ ब्लॉक, मार्गो के अवरुद्ध होने की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए निर्गत आदेश/निर्देश के अनुपालन में आज दिनांक 6/7/2024 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी FSSO गोपाल सिंह रावत के विशेष प्रयासों से तहसील कार्यालय बागेश्वर से एक वुडन कटर फायर स्टेशन बागेश्वर को उपलब्ध हुआ। (पूर्व में उपलब्ध 03 वुडन कटर में 01 वुडेन कटर घटना स्थल पर कार्य करते हुए तथा 01वुडेन कटर की चेन उपल्ब्ध नही होने के कारण अकार्यशील दशा में आ गए थे)

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर के निर्देशानुसार, फायर सर्विस चालकों द्वारा वुडन कटर में चैन फिट कर उक्त की साफ-सफाई करके स्टार्ट किया गया ,वुडन कटर कार्यशील अवस्था में पाया गया , जिसे रेस्क्यू कार्य हेतु रेस्क्यू वाहन में रखा गया।



