Thursday, February 26, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडनागघेर पेट्रोल पंप के पास दो बाइक सवारों का एक्सीडेंट: 80 वर्षीय...

नागघेर पेट्रोल पंप के पास दो बाइक सवारों का एक्सीडेंट: 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत

आप को बता दे

थाना रानी पोखरी : दिनांक 04/07/2024 को थाना रानीपोखरी को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नागघेर पेट्रोल पंप के पास दो बाइक सवारो का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचे। मौके पर एक व्यक्ति सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था मे पड़ा था, जिसे 108 के माध्यम से chc डोईवाला भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उक्त घायल व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान रतन सिंह पुत्र स्वर्गीय सूरत सिंह निवासी ग्राम रामनगर डाडा थाना रानीपोखरी उम्र 80 वर्ष के रूप के हुई। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर मृतक के शव को जॉलीग्रांट हॉस्पिटल मोर्चरी में रखा गया है। घटना के संबंध में अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments