Friday, July 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडथाना दिवस कोतवाली पौड़ी पुलिस ने सुनी जनसमस्याएं सुरक्षा के प्रति किया...

थाना दिवस कोतवाली पौड़ी पुलिस ने सुनी जनसमस्याएं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

थाना दिवस कोतवाली पौड़ी पुलिस ने सुनी जनसमस्याएं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में सुनी गईं जनसमस्याएं, साइबर अपराध एवं जनसुरक्षा विषयों पर किया गया जागरूक।

जनसुनवाई एवं सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार कल दिनांक 09.07.2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें आमजन की समस्याओं के निराकरण, सुझावों के आदान-प्रदान तथा पुलिस-जन सहयोग को सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया।
इसी क्रम में थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा ग्राम सिरालाखाल, थाना सतपुली पुलिस द्वारा सतपुली में कॉलेज परिसर तथा कोतवाली पौड़ी पुलिस द्वारा ग्राम सभा बूढ़ा कोट,बमठी एवं ग्राम छतकोट में थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में ग्राम प्रधानों, सीएलजी सदस्यों, संभ्रांत नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। थाना दिवस के अवसर पर पुलिस द्वारा उपस्थित नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया। जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव था उनका तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि अन्य विभागों से संबंधित मामलों को नियमानुसार संबंधित विभागों को प्रेषित किए जाने हेतु आश्वस्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के जोखिम, बैंकिंग फ्रॉड एवं सोशल मीडिया अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, नशे के दुष्प्रभाव, नशीले पदार्थों के सेवन एवं उनके अवैध क्रय-विक्रय की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments