Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी: 7.8 लाख की ठगी कर अहमदाबाद भागा इनामी आरोपी पुलिस के...

पौड़ी: 7.8 लाख की ठगी कर अहमदाबाद भागा इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

आप को बता दे

कोतवाली कोटद्वार

कम्पनी में पैसा निवेश करने के नाम पर 7.8 लाख रू0 की ठगी करने वाले ईनामी अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने अमदाबाद से धर दबोचा।

कम्पनी के हैज फंड में निवेश कर उच्च ब्याज दर का लालच देकर वादी को बनाया था ठगी का शिकार।

एसएसपी पौड़ी द्वारा शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 10,000/- रू0 का ईनाम किया था घोषित।

दिनांक 05.03.2025 को वादी नरेश चंद्र जोशी निवासी-ग्रस्टनगंज कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कौशल्य फाउंडेशन कम्पनी के हैज फंड में निवेश कर ज्यादा ब्याज देने का झांसा देकर वादी से कुल 7,80,000/- रुपए की धनराशि ठगी गई है। इस सम्न्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर तत्काल मु0अ0सं0-69/2025, धारा- 318(4) BNSS बनाम अज्ञात किया गया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आमजन के साथ की गई इस प्रकार की धोखाधड़ी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग का सफल निस्तारण करने व पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चन्द्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन  तुषार बोरा के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री रमेश सिंह तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। विवेचक द्वारा कुशल विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दौराने विवेचना जिन खातों में वादी द्वारा पैसा ट्रांसफर किया गया था उस सम्बन्ध में जानकारी की जिसमें खाताधारक हितेश कुमार पटेल निवासी अहमदाबाद गुजरात के खाते में 04 लाख 80 हजार की धनराशि ट्रांसफर होना प्रकाश में आया। साक्ष्य संकलन कर आरोपों की पुष्टि होने पर गठित पुलिस टीम द्वारा की गई कुशल पतारसी सुरागसी तथा बेहतर सर्विलांस की मदद से उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया गया लेकिन अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण व पुलिस की गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था जिस कारण श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियुक्त हितेश कुमार की गिरफ्तारी पर 10,000/- रुपए का ईनाम घोषित किया गया साथ ही गठित पुलिस टीम को अभियुक्त उपरोक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु सख्त निर्देशित दिये गये थे। जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम के अथक प्रयासों व कुशल सुरागसी-पतारसी करने के पश्चात उक्त प्रकारण में संलिप्त अभियुक्त हितेश कुमार को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0-69/25, धारा- 318(4) बीएनएस।

नाम पता अभियुक्त
हितेश कुमार जगदीश भाई पटेल, पुत्र जगदीश भाई पटेल, निवासी- अंबिका नगर नरोड़ा, अहमदाबाद, गुजरात।

पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षरक दिनेश चमोली।
2. अपर उपनिरीक्षक दीपक अरोड़ा।
3. मुख्य आरक्षी सतेन्द्र यादव।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments