Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़: मुनस्यारी पुलिस ने ग्रामवासियों को यातायात नियमों और साइबर अपराधों के...

पिथौरागढ़: मुनस्यारी पुलिस ने ग्रामवासियों को यातायात नियमों और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

आप को बता दे

थाना मुनस्यारी पुलिस ने ग्रामवासियों को किया यातायात नियमों के प्रती जागरूक

वर्तमान में पर्यटन सत्र को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल के निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष मुनस्यारी श्री अनिल आर्या के नेतृत्व में चोकी मदकोट प्रभारी श्री मनोज कुमार तथा पुलिस टीम द्वारा ग्राम गैला में ग्राम वासियो को सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूक किया गया।
इस दौरान ग्रामवासियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाना, नशे की स्थिति में वाहन न चलाना, तथा नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
साथ ही, “नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान” के अंतर्गत नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, ग्रामवासियों को साइबर अपराध, तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों के प्रति सतर्क किया गया।
कार्यक्रम में आपातकालीन सेवा नंबर – 112, 1930, 1090 आदि के उपयोग और महत्व की भी जानकारी दी गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments