Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी: स्कूली बच्चों ने संभाला ट्रैफिक कंट्रोल, जनता को किया यातायात नियमों...

पौड़ी: स्कूली बच्चों ने संभाला ट्रैफिक कंट्रोल, जनता को किया यातायात नियमों के लिए जागरूक

आप को बता दे

पौड़ी पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी देने के साथ साथ यातायात संचालन कादिया गया प्रशिक्षण ।

स्कूली बच्चों द्वारा यातायात संचालन के दौरान यातायात नियमों का पालन करने हेतु लोगों को किया प्रेरित।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौडी के निर्देशानुसार आमजन को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक करने के साथ साथ यातायात नियमों का पालन करने हेतु अधिक से अधिक प्रेरित किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज दिनांक 22.05.2025 को प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री संदीप तोमर के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा कोटद्वार मे राजकीय इंटर कॉलेज कुम्भीचौड के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के सम्बन्ध जानकारी देने के साथ ही उन्हें जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बच्चों को यातायात व्यवस्थाओं का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को जूनियर ट्रैफिक फोर्स की टी-शर्ट व कैप का वितरण किया गया साथ ही छात्र-छात्राओं को पुलिस टीम के साथ मिलकर लाल बत्ती चौक कोटद्वार पर यातायात संचालन का भी व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को भी मिला साथ ही बच्चों द्वारा लोगों को यातायात नियमों का पालन करने व ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने हेतु भी जागरूक किया गया बच्चों के द्वारा यातायात नियमों की सीख मिलने पर लोगों द्वारा भी भविष्य में यातायात नियमों को पालन करने का वादा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments