Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर: स्कूलों में काण्डा पुलिस और महिला हेल्पलाइन की जागरूकता पाठशाला जारी

बागेश्वर: स्कूलों में काण्डा पुलिस और महिला हेल्पलाइन की जागरूकता पाठशाला जारी

आप को बता दे

जनपद पुलिस का जन जागरुकता अभियान लगातार जारी

थाना काण्डा पुलिस व म0हे0ला0 द्वारा स्कूलों में लगाई जागरूकता की पाठशाला

 पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर  चंद्रशेखर घोड़के के आदेशानुसार, जनपद स्तर पर चलाये जा रहे जनजागरुकता कार्यक्रम के दृष्टिगत थाना काण्डा पुलिस द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर काण्डा में व म0हे0ला0 द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर में छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को आवश्यक जानकारी देकर जागरुक किया गया।
✅ सर्वप्रथम वर्तमान समय में युवाओं में बढ़ रहे नशे की लत व उसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने /नशा उन्मूलन के बारे में जागरूक किया गया एवं किसी भी प्रकार का नशा न करने की अपील की गयी।
✅ महिला/बच्चों सम्बन्धी अपराधो (यौन शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम आदि) गुड टच बैड टच के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों, नए कानून के बारें में जागरूक किया गया। ” आपरेशन मुक्ति” के तहत शिक्षा का महत्व बताते हुए छात्र/छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया।

✅ इसी क्रम में यातायात नियमों के बारे मे जानकारी देते हुए नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने एवं सदैव यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गयी। ✅ इसके अतिरिक्त साईबर/ऑनलाइन धोखाधड़ी सम्बन्धी अपराधों के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों व हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई साथ ही अलग-अलग विषयों से सम्बन्धित जागरुकता पंपलेट वितरित किये गये।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments