Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडजनपद पिथौरागढ़: भूस्खलन से धारचूला-आदि कैलाश मार्ग अवरुद्ध, पुलिस ने पर्यटकों को...

जनपद पिथौरागढ़: भूस्खलन से धारचूला-आदि कैलाश मार्ग अवरुद्ध, पुलिस ने पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

आप को बता दे

धारचूला – आदि कैलाश मार्ग पर एलागाड़ के पास भारी भूस्खलन, मार्ग अवरुद्ध — पुलिस ने पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

आज दिनांक 20 मई 2025 को धारचूला – आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर एलागाड़ के निकट भारी भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला  विजेन्द्र शाह अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

मार्ग को सुचारु रूप से खोलने का कार्य संबंधित विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस संपूर्ण स्थिति पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़  रेखा यादव स्वयं निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें तथा जब तक मार्ग पूरी तरह से बहाल न हो जाए, तब तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सतत् रूप से प्रतिबद्ध है और हर आवश्यक सहायता हेतु तत्पर है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments