आप को बता दे
थाना बैजनाथ पुलिस ने क्षेत्र में जल स्रोत व जलाशयों के संरक्षण करने को आम जनमानस को जागरूक।
आज दिनांक- 20.05.2025 को थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पारित आदेश के संबंध में पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा निर्गत किए गए निर्देशों के क्रम में थाना क्षेत्र में जल स्रोतों व जलाशयों के संरक्षण अभियान के तहत आम जनता को जागरुक किए जाने हेतु अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रताप सिंह नगरकोटी थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित जलाशय व जल स्रोतों के संरक्षण हेतु जनता को जागरूक किया गया एवं जल स्रोतों का मानव जीवन के लिए उपयोगिता को समझाते हुए उनके आसपास कूड़ा फेंकने एवं अवांछनीय गतिविधियां करने वालों के विरुद्ध कठोर करवाई की चेतावनी दी गई।



