Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी: पौड़ी कोर्ट परिसर से 40 लीटर डीजल चोरी, आरोपी गिरफ्तार

पौड़ी: पौड़ी कोर्ट परिसर से 40 लीटर डीजल चोरी, आरोपी गिरफ्तार

आप को बता दे

कोर्ट परिसर पौड़ी से 40 लीटर डीजल चोरी करने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने चोरी किये डीजल सहित किया गिरफ्तार।

दिनांकः 15.05.2025 को वादी लव सिंह निवासी जिला जज कंपाउंड पौड़ी द्वारा कोतवाली पौड़ी पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया की सोहन लाल ने कोर्ट परिसर पौड़ी से डीजल से भरे हुए दो केन चोरी कर दिए हैं। इस सम्बन्ध में कोतवाली पौडी पर मु0अ0सं0- 27/2025, धारा-303(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु प्रभारी कोतवाली पौड़ी निर्देशित किया गया।

जिसके क्रम में प्रभारी कोतवाली पौड़ी श्री कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आस-पास से जुटायी जानकारी व कुशल पतारसी-सुरागरसी की गई तो इस प्रकरण में डीजल चोरी की घटना को सोहन लाल द्वारा ही चोरी किया जाना प्रकाश में आया जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोहनलाल मूल निवासी- बिजनौर उत्तर प्रदेश को दिनांक 18.05.2025 को चोरी किये गये दो डीज़ल कैन (40 लीटर) के साथ मोर्चरी पौड़ी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

 

नाम पात अभियुक्त

सोहनलाल पुत्र श्यामलाल, निवासी- जिला जज कम्पाउंड पौड़ी, मूल निवासी- ग्राम- गढ़ी बिजनौर, उत्तर प्रदेश। 

 

पंजीकृत अभीयोग

मु0अ0सं0- 27/2025, धारा- 303(2),317((2) BNS 

 

बरामद माल

1. 20 लीटर डीजल (प्लास्टिक की कैन)

2. 20 लीटर डीजल (लोहे की केन)

 

 पुलिस टीम

1. अपर उप निरीक्षक रविंद्र भंडारी

2. हेड कांस्टेबल दिनेश नेगी  

3. दिगंबर सिंह बोरा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments