आप को बता दे
थाना जीआरपी लक्सर
एस0पी0 जीआरपी के आदेशनुसार रेलवे स्टेशन लक्सर पर यात्रियों को किया गया जागरूक
यात्रियों के जागरूकता संबंधी लगवाए गये फ्लैक्सी

दिनांक 18/05/ 2025 को उच्चाधिकारी गणों के आदेशनुसार रेलवे स्टेशन लक्सर पर यात्री जागरूकता अभियान के तहत स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को चार धाम यात्रा/यात्रा के दृष्टिगत जागरुक किया गया कि यात्रा के दौरान किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा दिया गया खाद्य पदार्थ न खाएं व अपनी यात्रा ट्रेन की छत व ट्रेन के डाले पर बैठकर ना करें।
साथ ही यात्रा के दौरान छोटे बच्चों व अपने सामान का ध्यान रखें तथा किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नशीले पदार्थ का सेवन न करें।
उपरोक्त संबंध में स्टेशन परिसर में फ्लेक्सी बोर्ड भी लगवाए गये।




