Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग: केदारनाथ में बिछड़े 11 साल के बच्चे को पुलिस ने परिजनों...

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में बिछड़े 11 साल के बच्चे को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

आप को बता दे

परिवार से बिछड़े बालक को परिजनों से वापस मिलाकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने वापस लौटायी मुस्कान

गत दिवस श्री केदारनाथ धाम में एक 11 वर्षीय नाबालिग बालक हरि रुद्र सोनी पुत्र सीता शरण स्वामी कटनी मध्य प्रदेश रात्रि में अपने परिजनों से बिछड़ गया था तथा मन्दिर परिसर में इधर उधर भटक रहा था,भटकते हुए बालक चौकी केदारनाथ में तैनात आरक्षी विनय कोठारी तथा फायरमैन संदीप को मिला, जवानों द्वारा रात्रि में अत्यधिक ठंड तथा सुरक्षा के दृष्टिगत बालक को चौकी में लाया गया तथा तत्परता दिखाते हुए बालक के परिजनों को ढूंढने के प्रयास किये गये, अथक प्रयासों के पश्चात बालक के परिजनों से सम्पर्क हो पाया पुलिस द्वारा परिजनों से सम्पर्क कर बालक के चौकी में होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, तथा परिजनों के आने पर बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया, बालक को सकुशल पाकर बालक के परिजनों द्वारा पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments