Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडजनपद पिथौरागढ़: खनन माफियाओं पर बड़ा कसा शिकंजा

जनपद पिथौरागढ़: खनन माफियाओं पर बड़ा कसा शिकंजा

आप को बता दे

जनपद पिथौरागढ़ 
दिनाँक- 15.05.2025

खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा

कोतवाली धारचुला पुलिस ने अवैध खनन में एक जेसीबी व टिप्पर किये सीज

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के दिशा-निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों को अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे।
उक्त निर्देशों के क्रम में विगत दिवस सीओ श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में एस.एच.ओ. धारचुला श्री विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत अवैध खनन में प्रयुक्त कुल एक टिप्पर व जेसीबी मशीन सीज किए गए।

उ0नि0 योगेश कुमार, का0 ललित पांगती, का0 राजेन्द्र सिंह द्वारा छिरकिला के पास अवैध खनन करते हुए तथा बिना कोई वैध कागजात के टिप्पर चालक तेज सिंह के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर वाहन खनन अधिनियम व एम0वी0 एक्ट के तहत सीज किया गया । साथ ही नदी में अवैध खनन करते हुए जे.सी.बी. चालक जमन सिंह के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए जे.सी.बी. मशीन को खनन अधिनियम के तहत सीज किया गया ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments