Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी: CO बड़कोट ने किया यमुनोत्री रूट का निरीक्षण, उत्कृष्ट ड्यूटी पर...

उत्तरकाशी: CO बड़कोट ने किया यमुनोत्री रूट का निरीक्षण, उत्कृष्ट ड्यूटी पर पुलिसकर्मी सम्मानित!

आप को बता दे

CO बड़कोट द्वारा किया गया यमुनोत्री यात्रा रूट का निरीक्षण

अच्छी ड्यूटी वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित।

चारधाम यात्रा-2025 के सरल, सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस लगातार तत्पर है। यात्रा के दौरान पुलिस के उच्चधिकारियों द्वारा स्वयं रोड पर उतरकर यातायात व यात्रा प्रबंधन को देखा जा रहा है, ड्यूटी मे नियुक्त पुलिस जवानों की हौसला अफजाई की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, देवेन्द्र सिंह नेगी द्वारा आज 12.05.2025 को यमुनोत्री यात्रा रूट का बड़कोट से लेकर जानकीचट्टी तक निरीक्षण कर पुलिस ड्यूटियो को चैक किया गया। अगले कुछ दिनों यात्रा पीक व बारिश के अलर्ट को देखते हुये सभी पुलिस अधिकारी व कर्मियों को अधिक सर्कतता व सावधानी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये गये। संवेदनशील जोन डाबरकोट पर नियुक्त फोर्स को अलर्ट रहने तथा ज्यादा बारिश व स्लाइडिंग के समय आस-पास के चैक पोस्टों व उच्चधिकारियो को सूचित कर यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रुकवाने की हिदायत दी गयी। सभी को यात्रियों के साथ सभ्य व मृदु व्यवहार तथा संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधियों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी गयी। उनके द्वारा पुलिस चौकी जानकीचट्टी पर नियुक्त निम्न कर्मियों को यात्रा सीजन के दौरान अच्छी ड्यूटी करने पर सम्मानित किया गया।
1- HC राजेश शर्मा
2- HC शूरवीर सिंह
3- HC सुनीत लखेड़ा
4- PRD साधना

इस दौरान थानाध्यक्ष बडकोट,  दीपक सिंह कठैत भी मौजूद रहे,

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments