Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून में SSP ने अधिकारियों संग की समीक्षा, रात्रि चेकिंग और सत्यापन...

देहरादून में SSP ने अधिकारियों संग की समीक्षा, रात्रि चेकिंग और सत्यापन पर सख्त निर्देश

आप को बता दे
एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी।
गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की करी समीक्षा
अपने-अपने क्षेत्रों में राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय प्रतिष्ठानों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
रात्रि के समय अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए प्रभावी रात्रि चैकिंग सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
अपने- अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित करने हेतु किया निर्देशित।
आज दिनांक: 10-05-25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। साथ ही लम्बित अपराधों के त्वरित अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।  
गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय संस्थानों/प्रतिष्ठानों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही रात्रि में नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए पुलिस चैकिंग का जायजा लेने तथा प्रभावी पुलिस चैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त अपने-अपने क्षेत्रों निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से अभियान चलाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिये गये।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments