आप को बता दे
जनपद पिथौरागढ़
दिनांक: 10.05.2025
सीमा पर चौकसी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद!

मौजूदा हालातों को ध्यान में रखते हुए जनपद पिथौरागढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल निर्देशन में तथा
सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में,
अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
जनपद पुलिस एवं एस.एस.बी. की संयुक्त टीमों द्वारा 24 घंटे, दिन-रात गश्त व कॉम्बिंग ऑपरेशन सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर किए जा रहे हैं।
🔸 सीमाओं पर हर गतिविधि पर पैनी नजर
🔸 हर संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई
🔸 जनता की सुरक्षा, सर्वोच्च प्राथमिकता
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस राष्ट्र की सुरक्षा में सतत तत्पर है —
संवेदनशीलता, सतर्कता और समर्पण के साथ!




