आप को बता दे
जनपद चम्पावत
Cyber & Traffic security विषय पर थाना कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा चलाया गया
अजय गणपति-पुलिस अधीक्षक चम्पावत, द्वारा साइबर अपराध, यातायात जागरूकता व पुलिस कार्यों से जन सामान्य को अवगत की कराए जाने हेतु जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त क्रम में आज दिनांक 10 मई 2025 को SI पिंकी धामी – कोतवाली पंचेश्वर द्वारा , “राजकीय महिला इंटर कॉलेज चमदेवल ” मे Traffic & Cyber सिक्योरिटी ” विषय में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यशाला में उपस्थित सभी उपस्थित अध्यापकों एवं छात्राओं को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों, अन्य महिला अपराधों, घरेलू हिंसा के विषय में जानकारी से अवगत कराते हुए उक्त अपराधों के विषय में प्रचलित नवीन क़ानूनी प्रावधानो व यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया एवं साइबर अपराध घटित होने पर आपातकालीन दूरभाष नंबर 1930, 112 आदि से भी अवगत कराया गया।



