आप को बता दे
बागेश्वर पुलिस ।
पुलिस जवानों को स्वस्थ्य व फिट रखने हेतु पुलिस लाईन बागेश्वर में हुआ शुक्रवार की परेड का आयोजन।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने पुलिस बल को अच्छी फिटनेस के लिए स्वयं दौड़ लगाकर किया प्रेरित।

आज दिनांकः 09-05-2025 को पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके (IPS) महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बागेश्वर के परेड ग्राउन्ड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया । महोदय द्वारा सर्वप्रथम परेड का निरीक्षण किया गया एवं पुलिस बल के साथ स्वयं भी रनिंग करते हुए अच्छी फिटनेस के लिये प्रेरित किया गया। परेड के दौरान दौड़, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट ,स्क्वाड ड्रिल,शस्त्र हैंण्डलिंग व शस्त्रों को सही प्रकार से खोलने व जोड़ने आदि का अभ्यास कराया गया। जिसमें सभी थाना/शाखा/पुलिस कार्यालय/पुलिस लाईन के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

तत्पश्चात महोदय द्वारा क्वाटर गार्द, लाईन परिसर की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को चैक करते हुए लाईन परिसर में हो रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धितो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।



