आप को बता दे
बागेश्वर
” जागरुकता अभियान के अंतर्गत बागेश्वर पुलिस द्वारा साइबर अपराध, महिला अपराध व नशे के दुष्प्रभावों तथा यातायात नियमों अन्य आवश्यक जानकारी देकर आम जनमानस को किया जागरूक।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आम जनमानस को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं l
जिसके क्रम में आज दिनांक-08.05.25 को प्रभारी महिला हेल्प लाइन /ए0एच0टी0यू0 मीना रावत एवं पुलिस टीम द्वारा जिला प्रशासन की टीम के साथ संयुक्त रुप से जागरुकता अभियान चलाया गया जिसमें स्कूली बच्चो के साथ रैली निकालकर आम जनता को बढ़ते अपराधों से बचाव के लिए जागरुक किया गया। जिसमें स्थानीय जनता व स्कूली बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं से बचने के बारे में जानकारी, यातायात चिन्हो/नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के युवक एवं युवतियों को ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध नही होता। वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ-साथ नाबालिक के अभिभावकों के ऊपर जुर्माने का भी प्रावधान है। मोटर वाहन अधिनियम के नये नियमों के बारे में भी अवगत कराया गया। साथ ही स्कूली बच्चो व आम जनमानस को UTTARAKHAND POLICE APP_ , गौरा शक्ति फीचर के सम्बन्ध में जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया व नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम, बाल-विवाह, महिला/बलिकाओ से सम्बंधी अपराधों, डायल 112, बड़ते साइबर अपराधों साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।




