Thursday, July 17, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून पुलिस ने 1 किलो 256 ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर...

देहरादून पुलिस ने 1 किलो 256 ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

आप को बता दे

नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही। 
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 256 ग्राम अवैध गांजा किया बरामद
थाना प्रेमनगर
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि उत्तराखण्ड 2025” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किए गए हैं। 
निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए दून पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05-05-2025 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर धूलकोट के जंगल के पास से एक अभियुक्त को 01 किलो 256 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर मु0अ0स0 – 81/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
 आशीष कुमार पुत्र दिग्विजय सिंह निवासी ग्राम0 मोकामा, पोस्ट ऑफिस बिशनपुर, थाना दमदाह, जिला पूर्णिया बिहार, उम्र- 21 वर्ष।
बरामदगी:-
 01 किलो 256 ग्राम अवैध गांजा
   
पुलिस टीम :-
1- उ0नि0 हर्ष अरोड़ा,  चौकी प्रभारी झाझरा, थाना प्रेमनगर 
2- कां0 संजीत कुमार
3- कां0 बृजमोहन रावत
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments