Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी: पुरोला पुलिस ने 160 नाली अफीम की खेती नष्ट कर 4...

उत्तरकाशी: पुरोला पुलिस ने 160 नाली अफीम की खेती नष्ट कर 4 आरोपियों पर NDPS एक्ट में दर्ज की FIR

आप को बता दे

पुरोला पुलिस, SOG व राजस्व की टीम द्वारा 160 नाली भू-भाग पर अवैध अफीम की खेती को किया गया नष्ट, अफीम की खेती करने वाले 4 लोगों पर एफआईआऱ दर्ज।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अन्तर्गत  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  के निर्देशन उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्त के तहत जनपद पुलिस द्वारा अवैध कारोबार/नशीले पदार्थो का जड से खात्मा करने के लागातार प्रयास किये जा रहे हैं । पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण मे तहसीलदार बड़कोट रेनू सैनी व थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में गठित पुलिस, एस०ओ०जी० व राजस्व की टीम द्वारा कल 05.05.2025 को डामटा व बर्नीगाड क्षेत्र मे छापेमारी कर राजस्व क्षेत्र के ग्राम भौंती के आस-पास करीब 120 नाली भू-भाग तथा ग्राम सिगुंणी स्थित चीणाखेत तोक में करीब 40 नाली भू-भाग कुल 160 नाली(3.2 हेक्टेयर) पर अवैध अफीम/पोस्त की खेती का विनष्टीकरण किया गया। ग्राम सिंगुणी स्थित चीणाखेत तोक में करीब 40 नाली कृषि भूमि पर बिना लाईसेंस के अवैध अफीम पोस्त की खेती करने वाले 4 भू-स्वामियों अमर सिंह, राजेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह व मैंदर सिंह के विरुद्ध थाना पुरोला पर धारा-8/18 NDPS Act मे अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

अफीम की खेती करने वाले अभियुक्तों का विवरण-
1-अमर सिंह पुत्र तेग सिंह
2-राजेन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह
3-रणवीर सिंह पुत्र गुलाब सिंह
4-मैंदर सिंह पुत्र सीताराम
निवासीगण ग्राम सिंगुणी थाना पुरोला, उत्तरकाशी

पुलिस टीम-
01. थानाध्यक्ष पुरोला श्री मोहन सिंह कठैत
02. उ0नि0 राजेश कुमार- चौ०प्र० नौगांव
03. उ0नि0 रतन सिंह बिष्ट- चौ०प्र० डामटा
04. हे0का0 अब्बल सिह
06. हे0का0 राजेन्द्र सिंह
07. का0 रोशन तोमर
07. का0 552 देवेन्द्र कुमार
08. का0 568 रणवीर राय।
09. का0 156 कुलवीर भंडारी
10 एस०ओ०जी० टीम (यमुना वैली)

राजस्व टीम-
01- रेनू सैनी, तहसीलदार बड़कोट
02- रा०उ०नि० बड़कोट, शिवम सिंह

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments