आप को बता दे
नियमों की अनदेखी करने वालों की अब खैर नहीं
बागेश्वर पुलिस अलर्ट मोड पर
अराजक तत्वों/मनचलों पर लगाम लगाने व ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्व बागेश्वर पुलिस का सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी।
शराब के नशे में वाहन चलाना चालक को पड़ा भारी पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज ।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके के आदेशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/शराब पीकर वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/यातायात नियमों का उल्लंघन करने/बिना रिफ्लेक्टर बिना प्रदूषण एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के तहत दि0- 05.05.2025 को पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय लाल शाह के पर्यवेक्षण में अ0उ0नि0 प्रदीप गर्ब्याल द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान करन कुमार पुत्र गिरीश राम निवासी बेणी माधव वार्ड चौरासी कोतवाली बागेश्वर को वाहन संख्या UK02A8583 मो0सा0 को शराब के नशे में चलाते हुए पकड़े जाने पर वाहन को एम.वी. एक्ट के अन्तर्गत सीज कर व वाहन चालक को गिरफ्तार कर, डी.एल. निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई ।
जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान लगातार जारी रहेगा ।



