आप को बता दे
जनपद पिथौरागढ़
दिनांक: 05.05.2025
शान्ति व्यवस्था भंग करने व शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 4 लोग गिरफ्तार
देर रात्रि तक चले सघन चैकिंग अभियान के तहत, कुल 89 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ धारचुला कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में विगत देर रात्रि तक जनपद के समस्थ थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 89 लोगों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट व पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी । इसी क्रम में-
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट व उ0नि0 मनोज जलाल मय पुलिस टीम शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दो लोगों के आपसी विवाद के चलते लड़ाई झगड़ा करने की सूचना पर धनौड़ा पहुँचे जहां दो लोगों क्रमशः अशोक कुमार निवासी धनौड़ा निकट रई पुल, रामचन्द्र निवासी उपरोक्त को शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों क्रमशः कुंवर सिंह मेहता निवासी ग्राम नेड़ा, अजय सिंह थापा निवासी मड़मानले को गिरफ्तार कर दोनों के वाहन सीज किये गये ।



