Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून: पति की गोली से घायल महिला ने त्वरित न्याय दिलाने पर...

देहरादून: पति की गोली से घायल महिला ने त्वरित न्याय दिलाने पर SSP का जताया आभार

आप को बता दे
जब दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर आभार प्रकट करने एसएसपी दून के पास पहुँची महिला
लगभग 16 माह पूर्व पुलिस को रायपुर क्षेत्र में पुल के नीचे अचेत अवस्था मे मिली थी एक गंभीर रूप से घायल महिला
पुलिस द्वारा महिला को तत्काल उपचार हेतु कराया गया था अस्पताल में भर्ती
महिला का उपचार कर रहे डॉक्टरों द्वारा उसके सर पर गोली लगने की दी थी सूचना
 एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल महिला के पति को पुलिस मुठभेड़ ले बाद किया था गिरफ्तार
उपचार के उपरांत आज महिला द्वारा एसएसपी देहरादून से की शिष्टाचार भेंट
पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर जताया आभार
एसएसपी देहरादून द्वारा महिला से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कड़ी कामना
घटना में आरोपी पति के विरुद्ध पुलिस द्वारा मा० न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाने के दिलाया भरोसा
दिनांक: 13-01-24 को थानो रोड पर बडासी पुल के नीचे पुलिस को एक घायल महिला बेहोशी की हालत में मिली थी, जिसे पुलिस द्वारा उपचार हेतु तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान डाक्टरों द्वारा घायल महिला के सर पर गोली लगे होने तथा उसकी स्थिती गम्भीर होने की जानकारी दी गई थी। उक्त घटना में एसएसपी देहरादून द्वारा स्वंय अस्पताल पहुँचकर घायल महिला की स्थिति के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस द्वारा घायल महिला की फोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया था, जिस पर हरिद्वार निवासी उक्त महिला की बहन द्वारा उसकी पहचान तान्या पुत्री हेमराज चौहान के रूप में की गई थी। उक्त घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला के पति को पुलिस मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 
आज दिनांक: 05-05-25 उक्त घायल महिला तान्या द्वारा अपने परिजनों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की गई। भेंट के दौरान उक्त महिला तथा उनके परिजनों द्वारा घटना में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के लिये एसएसपी देहरादून का आभार प्रकट किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त महिला से उसके स्वास्थय के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना की तथा उक्त घटना में अभियुक्त के विरूद्ध प्रभावी पैरवी कर उसे सख्त से सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments