आप को बता दे
जनपद चम्पावत
अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार कस्बा लोहाघाट में स्कूल समय में रहेगी वनवे व्यवस्था
अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में यातायात व्यवस्था को सुगम व सुचारू बनाये जाने हेतु सभी थाना/यातायात प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत कस्बा लोहाघाट में जयंती भवन-हथरंगिया – मीना बाजार से खेतीखान तिराहा तक स्कूल समय में वाहनों का दबाव बढ़ने, स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परेशानियों का सामना होने तथा वाहन दुर्घटनाओं का खतरा होने, आमजनमानस व छोटे बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत तथा निर्बाध यातायात व्यवस्था हेतु श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा कस्बा लोहाघाट में दिनांक 06.05.2025 से प्रातः 06.30 से 08.00 बजे तक तथा दोपहर 12.00 से 14.00 बजे तक वनवे व्यवस्था को लागू किया गया है। उक्त वनवे व्यवस्था निम्नवत रहेगी-
01- सभी वाहन खेतीखान चौराहे से मीना बाजार होते हुए जयन्ती भवन की ओर चलेगे ।
02- जयन्ती भवन से मीनाबाजार की ओरकोई भी चौपहिया वाहन नही चलेगा ।
03-जयन्ती भवन से मुख्य बाजार की ओर आने वाले वाहन पंचेश्वर तिराहा होते हुए मुख्य बाजार में प्रवेश करेंगे ।
04-दोपहिया वाहनों हेतु कोई प्रतिबन्ध नही है ।
उक्त के सम्बन्ध में हयात सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात तथा व0उ0नि0 भुवन चन्द्र, थाना लोहाघाट द्वारा थाना लोहाघाट कार्यालय में स्कूल प्रबन्धकों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों तथा लोहाघाट क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से गोष्ठी कर आपसी विचार विमर्श कर स्कूल समय में वनवे व्यवस्था का निर्णय लिया गया।



