Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडजीआरपी लक्सर: लक्सर रेलवे पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार,

जीआरपी लक्सर: लक्सर रेलवे पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार,

आप को बता दे

थाना जीआरपी लक्सर

एसपी जीआरपी के नेतृत्व मे शातिर किस्म के अपराधी को चोरी किये गये माल के साथ किया गिरफ्तार

पूर्व मे भी कई मुकदमो मे जा चुका है जेल

दिंनाक 03.05.25 को वादी निवासी- ग्राम सराय इम्मा थाना किरतपुर- जिला- बिजनौर उ0प्र0 ने थाने आकर एक प्रार्थना पत्र दिया की दिंनाक 02.05.25 को ट्रेन संख्या 13151 एक्स. के जनरल कोच मे रेलवे स्टेशन नजीबाबाद से रेलवे स्टेशन जम्मूतवी तक के दौरान रेलवे स्टेशन रुडकी पर किसी अज्ञात चोर द्वारा वादी के 02 मोबाईल फोन चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0स0- 17/2025 धारा- 303(2) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 पुलिस अधीक्षक, रेलवेज के आदेशानुसार मामले की गंभीरता को देखते हुये थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर के निर्देशन में चोरी गये माल एवं मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु अधिकारी व कर्म0 गणों की एक टीम गठन करते हुए गठित टीम द्वारा दिनांक 03.05.25 को रेलवे स्टेशन लक्सर परिसर से अभियुक्त मौ0 मुस्तफा नवाज पुत्र मौ0 नवाज, नि0 म0नं0-886 नगर –पिरान कलियर, तह0 रूडकी पोस्ट-पिरान कलियर थाना कलियर जिला हरिद्वार(उत्तराखण्ड) को चोरी गये 02 मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा पुछताछ मे बताया कि वह पूर्व मे भी कई मुकदमो मे जेल जा चुका है, अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास निम्नवत है–
(1) मु0अ0सं0-11/25 धारा- 303(2) ,317(2)बीएनएस थाना जीआरपी लक्सर
(2) मु0अ0सं0-14/22 धारा- 3/25 आर्मस एक्ट चालनी थाना मंडी सहारनपुर
(3)मु0अ0सं0- 21/18 धारा 8/15NDPA एक्ट चालनी थाना चिलकाना सहारनपुर
(4)मु0अ0सं0-136/15 धारा- 392,411भादवि चालनी थाना चिलकाना सहारनपुर
(5)मु0अ0सं0-139/21 धारा- 4/25 आर्म एक्ट चालानी थाना मंडी जिला सहारनपुर
(6)मु0अ0सं0-375/18 धारा-4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर सहारनपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1-अ.उ.नि. अतुल चौहान
2-कान्स. सन्दीप कुमार
3-कान्स. सोनू कुमार
4-कान्स. मुनेश कुमार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments