आप को बता दे
जनपद चंपावत
जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाया गया बृहद सत्यापन अभियान
अभियान के दौरान 86 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, 02 व्यक्तियों का धारा 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 20,000/रू0 तथा 10 व्यक्तियों का धारा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 2500/रू0 का किया गया चालान

अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय चंपावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में 15 दिवसीय अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो/ रेहड़ी/ फल/ठेली लगाने वाले व्यक्तियों/ मजदूरों आदि का सत्यापन अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक सत्यापन किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है ।

उक्त के क्रम में दिनांक 04.05.2025 को जनपद चंपावत के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीमो द्वारा अभियान चलाकर कुल 86 बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो/ रेहड़ी/ फल/ठेली लगाने वाले व्यक्तियों/ मजदूरों का सत्यापन किया गया। बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों का सत्यापन नही कराये जाने पर 02 व्यक्तियों/मकान मालिकों का धारा 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 20,000/रू0 के कोर्ट चालान तथा 10 संदिग्ध व्यक्तियो का धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत 2500/रू0 की चालानी कार्यवाही की गयी। जिसमें-

01- थाना बनबसा- 15 व्यक्तियों का सत्यापन, धारा 83 पुलिस अधिनियम – 01,धारा 81 पुलिस अधिनियम – 05 चालान
02- थाना टनकपुर- 22 व्यक्तियों का सत्यापन, धारा 81 पुलिस अधिनियम – 04 चालान
03- कोतवाली चंपावत- उ0नि0 ललित पांडेय के नेतृत्व में डोर टू डोर सत्यापन जागरूकता अभियान चलाया गया तथा 25 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया.
04- थाना तामली- सत्यापन – 04
05- कोतवाली पंचेस्वर- सत्यापन – 10
06- थाना लोहाघाट- धारा 83 पुलिस अधिनियम – 01 चालान
07- थाना पाटी- 04 व्यक्तियों का सत्यापन, धारा 81 पुलिस अधिनियम – 01 चालान
08- थाना रीठा साहिब- सत्यापन -06.
इस अवसर पर सभी पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत लोगों को जागरुक करते हुए बताया गया कि यदि उनके क्षेत्र अंतर्गत कोई बाहरी / संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे।




