आप को बता दे
दिनांक- 04.05.2025
पुलिस प्रशासन की अनोखी पहल: युवाओं को नशे के दलदल से दूर रखने हेतु चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा एस.पी. पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में नशे के खिलाफ एक सशक्त एवं सराहनीय पहल शुरू की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाकर उन्हें एक स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करना है।
इस अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 कुबेर सिंह मय टीम द्वारा युवाओं को पुलिस/ आर्मी आदि भर्तियों में शारीरिक परीक्षा की तैयारी के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये । उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा इस लत से दूर रहकर समाज में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रहा है और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
पुलिस का संदेश – “नशे से दूरी, जीवन में पूरी सफलता की कुंजी है।”




