Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचंपावत: नशे के खिलाफ पंचेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी सवार तस्कर...

चंपावत: नशे के खिलाफ पंचेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी सवार तस्कर धराया

आप को बता दे

चंपावत: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पंचेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब बरामद हुई है, साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है।

जनपद चंपावत में नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सख्त निर्देश हैं कि मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में, पंचेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम लगातार सक्रिय है। आज, 27 अप्रैल 2025 को थाना कोतवाली पंचेश्वर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान, उन्हें एक स्कूटी (UK-03-B-3174) पर सवार एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस टीम ने तत्काल स्कूटी को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में स्कूटी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें मैकडॉवेल नंबर-1 अंग्रेजी व्हिस्की के 37 क्वार्टर और देशी शराब माल्टा के 44 टेट्रा पैक शामिल थे। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मदन सिंह धौनी बताया, जो ग्राम बसकुनी का रहने वाला है और उसकी उम्र लगभग 34 वर्ष है। पुलिस ने अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना कोतवाली पंचेश्वर में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)(क)/72 के तहत मुकदमा संख्या 06/2025 दर्ज किया गया है। अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी एक गंभीर समस्या बनी हुई है, जो न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है बल्कि युवाओं को भी नशे की गिरफ्त में धकेल रही है। परिवारों में कलह और सामाजिक अपराधों में वृद्धि का भी यह एक प्रमुख कारण है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि इस तरह की सख्ती से नशे के कारोबार पर अंकुश लगेगा।

इस सफलता पर थानाध्यक्ष पंचेश्वर हेमंत सिंह कठेत ने कहा कि पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी और किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सके।

पुलिस टीम:

  • उप निरीक्षक हेमंत सिंह कठेत (थानाध्यक्ष पंचेश्वर)
  • सहायक उप निरीक्षक हीरा लाल वर्मा
  • कांस्टेबल पवन कुमार
  • कांस्टेबल दीपक कुमार
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments