Sunday, March 29, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचम्पावत: पाटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 नाली अवैध भांग नष्ट

चम्पावत: पाटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 नाली अवैध भांग नष्ट

आप को बता दे

चम्पावत पुलिस द्वारा पाटी क्षेत्र में अवैध भांग की खेती नष्ट

चम्पावत जनपद पुलिस ने नशामुक्त देवभूमि मिशन के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया है। प्राप्त सूचना के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति के निर्देशों पर और क्षेत्राधिकारी चंपावत के पर्यवेक्षण में, आज दिनांक 26 अप्रैल, 2025 को थाना पाटी पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोगा बसान में लगभग 60 नाली में फैली भांग की खेती को नष्ट कर दिया।

रिपोर्टों के अनुसार, इस कार्रवाई के अतिरिक्त, पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया। इस दौरान ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने और नशे से होने वाले बुरे प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकार का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष पाटी ओम प्रकाश, अपर उप निरीक्षक सागर बिष्ट, अपर उप निरीक्षक अनंत राम राणा, हेड कांस्टेबल संतोष, हेड कांस्टेबल बच्चे सिंह, कांस्टेबल ग्रीस, कांस्टेबल देवेंद्र बजीठा, चालक दीपक सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार और कांस्टेबल श्याम सिंह शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments