Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी जनपद में SSP लोकेश्वर सिंह की सख्ती — 7 शराबी ड्राइवर...

पौड़ी जनपद में SSP लोकेश्वर सिंह की सख्ती — 7 शराबी ड्राइवर गिरफ्तार, DL रद्द, 9 ओवरस्पीडर्स पर भी गिरी लक्ष्मणझूला पुलिस की गाज!

आप को बता दे

पौड़ी पुलिस ने शराब के नशे में चल रहे 07 चालकों को मौके पर गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज,चालकों के डीएल भी किये निरस्त।

ओवर स्पीड करने वाले 09 चालकों पर लक्ष्मणझूला पुलिस ने की कड़ी चालानी कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में दिनांक 07.04.2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 07 (श्रीनगर-02, लक्ष्मणझूला-02 यातायात कोटद्वार-02 व यातायात श्रीनगर-01) वाहन चालकों को मौके पर गिरफ्तार किया गया जिनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा ओवर स्पीड करने वाले कुल 09 चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments