आप को बता दे
सीओ धारचूला द्वारा कोतवाली धारचूला के अधिकारी कर्मचारियों को दिए यात्रा सीजन के दिशा निर्देश
आज दिनांक 07.04.2025 को सीओ धारचूला संजय कुमार पांडे द्वारा कोतवाली धारचूला के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ कैलाश मानसरोवर, आदि कैलाश, ओम पर्वत आदि यात्राओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान यात्रा सीजन में आने वाली संभावित चुनौतियों, सुरक्षा उपायों, और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता पर चर्चा की गई।

गोष्ठी में सीओ धारचूला ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इस यात्रा सीजन में होने वाले डिजिटल स्कैमों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि यात्रियों को साइबर अपराध से बचाया जा सके। इसके अलावा, सीजन के दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सके और उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा सके।
सीओ ने यह भी कहा कि यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि यात्रियों को सुरक्षा का अहसास हो सके और यात्रा सुचारू रूप से चल सके। साथ ही, समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को यात्रा मार्गों पर निगरानी रखने तथा नियमित रूप से पंक्तिबद्ध सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।




