आप को बता दे
जनपद चम्पावत।
कोतवाली चंपावत क्षेत्र अंतर्गत 15.96 ग्राम हीरोइन के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
कोतवाली चंपावत पुलिस /ANTF जनपद चंपावत द्वारा दिनांक – 05.04.2025 की रात्रि में बनलेख वन विभाग चौकी के पास चेकिंग के दौरान, एक ऑटो टैक्सी कार संख्या UK03TA-1219 में,मैदानी क्षेत्र से पहाड़ ला रहे, लोहाघाट निवासी एक व्यक्ति रोहित कुमार पुत्र मनोज कुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कोलीढेक, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत,को कुल 15.96 ग्राम हेरोइन(Smack)* परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया है।
उक्त संबंध मे थाना कोतवाली चम्पावत में अभियुक्त रोहित कुमार उपरोक्त के विरुद्ध FIR NO- 15/2025 धारा 08/21/60 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
नाम पता अभियुक्त —
रोहित कुमार पुत्र मनोज कुमार उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कोलीढेक, थाना लोहाघाट, जनपद चंपावत।
बरामदगी का विवरण
(1)– हीरोइन (Smack)कुल 15.96 ग्राम।
(2)– ऑटो टैक्सी कार संख्या UK03TA-1219
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
01- उप निरीक्षक सोनू सिंह (प्रभारी ANTF Cpt.)
(2)- उप निरीक्षक ललित पांडेय (कोतवाली चम्पावत)
(3)- हेड कांस्टेबल मनोज बेरी (ANTF/SOG Cpt.)
(4)- कांस्टेबल अशोक वर्मा (ANTF/SOG Cpt.)
(5)- कांस्टेबल अजय कुमार (कोतवाली चम्पावत)
(6)- कांस्टेबल राजेश गिरी (कोतवाली चम्पावत)



