Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडनेपाल बॉर्डर पर नकली नोटों की बड़ी साजिश नाकाम – पिथौरागढ़ में...

नेपाल बॉर्डर पर नकली नोटों की बड़ी साजिश नाकाम – पिथौरागढ़ में 4 गिरफ्तार, 29 हज़ार की फेक करंसी बरामद

आप को बता दे

“पिथौरागढ़ पुलिस ने पकड़ी भारत-नेपाल सीमा पर नकली नोटों की तस्करी!”

“फेक करंसी का खुलासा: बलुवाकोट में 4 आरोपी गिरफ्तार, 29 हजार के नकली नोट बरामद”

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के मार्गदर्शन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस को एक बडी सफलता प्राप्त हुई है । दिनांक 04.04.2025 को थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा मल्ली कुचिया बलुवाकोट में नकली नोटों के साथ 04 अभियुक्त, समीर उल रहमान (निवासी दरियागंज दिल्ली), आसिफ (निवासी चावड़ी बाजार दिल्ली), शोएब (निवासी चावड़ी बाजार दिल्ली) और नितिन (निवासी मुनस्यारी पिथौरागढ़) को 29,000 रुपये नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की स्वीफ्ट कार को भी सीज किया गया।

मामले का विवरण- दिनांक 04.04.2025 को थाना प्रभारी बलुवाकोट निरीक्षक संजीव कुमार, अपर उ0नि0 अशोक चौधरी, हे0का0 चन्द्रशेखर जोशी, का0 बाला सिंह, का0 सुनील कुमार थाना बलुवाकोट क्षेत्र में चेकिंग हेतु मल्ली कुचिया धारचुला रोड पर थे। चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी संदिग्ध रूप से सड़क पर खड़ी दिखी। गाड़ी की तलाशी ली गई और गाड़ी से समीर उल रहमान पुत्र अतीक उल रहमान निवासी चांद मौहल्ला दरियागंज दिल्ली के कब्जे से 500 के कुल 14 नोट, कुल 7000/- रुपये, आसिफ पुत्र सकील निवासी चितलागेट चावड़ी बाजार दिल्ली के कब्जे से 500 के कुल 15 नोट, कुल 7500/- रुपये, शोएब पुत्र शहनवाज हुसैन निवासी चितलागेट चावड़ी बाजार दिल्ली के कब्जे से 500 के कुल 14 नोट, कुल 7000/- रुपये और नितिन पुत्र करन सिंह निवासी मुनस्यारी के कब्जे से 500 के कुल 15 नोट, कुल 7500/- रुपये , कुल 29,000 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग भारत-नेपाल सीमा से लगे बाजारों में नकली नोट चलाने के लिए आए थे। मौके से अभियुक्तों की सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी भी सीज की गई।
उक्त नकली नोटों को कब्जे में लेकर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना बलुवाकोट में बीएनएस की धारा 179/180 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम/पता अभियुक्त:
1. समीर उल रहमान पुत्र अतीक उल रहमान निवासी चांद मौहल्ला दरियागंज, थाना जामा मस्जिद दिल्ली (उम्र 28 वर्ष)
2. आसिफ पुत्र सकील निवासी चितलागेट चावड़ी बाजार, थाना जामा मस्जिद दिल्ली (उम्र 21 वर्ष)
3. शोएब पुत्र शहनवाज हुसैन निवासी चितलागेट चावड़ी बाजार, थाना जामा मस्जिद दिल्ली (उम्र 28 वर्ष)
4. नितिन पुत्र करन सिंह निवासी मल्ला घोर पट्टा हास्पिटल लाइन मुनस्यारी पिथौरागढ़ (उम्र 35 वर्ष)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments