आप को बता दे
ट्रैफिक और साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जागरूक करने छात्र/छात्राओं के बीच पहुंची थाना बेरीनाग पुलिस

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार लोगों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, नशे के दुष्परिणामों, महिला अपराधों आदि विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जा रहा है, ताकि अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसी क्रम में आज एसओ थाना बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 भुवन पाण्डे, अपर उ0नि0 शान्ति प्रसाद द्वारा लिटिल एंजेल इण्टर कालेज बेरीनाग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी, नशे के दुष्परिणामों, महिला अपराधों, साइबर क्राइम आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी को सड़क या किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर घायलों की मदद करने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि समय रहते इलाज मिलने से लोगों की जान बचाई जा सके।
अभियान आगे भी जारी रहेगा।




