आप को बता दे
टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत अभियोग पंजीकृत होने के 48 घंटे के भीतर किया गया नाबालिक बालिका को जनपद हरिद्वार से सकुशल बरामद
नाबालिक बालिका को भगाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
दिनांक 21 3.2025 को वादी राम गोपाल पुत्र बुद्धसेन निवासी वार्ड नंबर 4 टनकपुर जनपद चंपावत की सूचना के आधार पर उनकी नाबालिक पोती के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में थाना टनकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 30 /2025 धारा 140(3 )bns के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया l प्रकरण नाबालिक बालिका से संबंधित होने के कारण पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा त्वरित पुलिस टीम गठित कर उक्त बालिका को सकुशल बरामद करने के संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर को निर्देशित किया गया था। क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक टनकपुर के निर्देशन में उक्त बालिका की बरामद की हेतु थाना टनकपुर से पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस की सहायता से उक्त बालिका को प्रकाश में आए अभियुक्त हाशिम, उम्र 20 वर्ष, निवासी टनकपुर के कब्जे से जनपद हरिद्वार से सकुशल बरामद किया गया ।
उक्त अभियोग में उपलब्ध साक्ष के आधार पर धारा 137 (2), 287, 65 bns 3/4 पोक्सो अधिनियम की वृद्धि की गई है । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
*गिरफ्तारी व बरामदगी में नियुक्त पुलिस टीम का विवरण
(1) महिला उपनिरीक्षक हिमानी थाना टनकपुर
(2) अपर उपनि.रविचंद्र जोशी थाना टनकपुर
(3) हेड कांस्टेबल विनोद यादव थाना टनकपुर
(4) महिला कांस्टेबल ममता गोस्वामी थाना टनकपुर



