आप को बता दे
गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन स्माइल।
पुलिस का ऑपरेशन स्माइल, लोगों के उदास चेहरों पर बिखेर रहा मुस्कानl
थाना काण्डा पुलिस द्वारा गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द
दिनांक- 23/03/2025 को श्री सुमित पन्त पुत्र पूरन चन्द्र पन्त निवासी ग्राम दूंगापन्त पो0 विजयपुर थाना काण्डा जनपद बागेश्वर द्वारा थाना काण्डा में खुद के भाई विनोद पन्त पुत्र श्री पूरन चन्द्र पन्त निवासी दूंगापन्त विजयपुर थाना काण्डा, पो0 विजयपुर जनपद बागेश्वर उम्र 25 वर्ष जो दिनांक 21.03.2025 को घर से कही चला गया है जो मानसिक रुप से अस्वस्थ है तथा मूकबधिर है, के सम्बन्ध में गुमशूदगी दर्ज करायी गयी। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बागेश्वर द्वारा गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु निर्गत निर्देशों के क्रम में एवं थानाध्यक्ष काण्डा के नेतृत्व में तत्काल गुमशुदा की तलाश हेतु थाना स्तर पर गठित आँपरेशन इस्माईल टीम व थाना पुलिस द्वारा सभी सम्भावित स्थानों में तलाश/काफी खोज बीन की गयी तो गुमशुदा उपरोक्त को नीलेश्वर के जंगल से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
गुमशुदा के सकुशल बरामद होने पर उसके परिजनों द्वारा पुलिस की कार्यवाही की प्रसंशा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।



