आप को बता दे
राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डिग्री कॉलेज बागेश्वर में जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत यूथ फेस्टिवल में एस0पी0 महोदय ने युवाओं को नशे से दूर रहने हेतु किया प्रेरित।
आज दिनांकः 22-03-25 को राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डिग्री कॉलेज बागेश्वर में जिला समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “युवा शक्ति – नशा मुक्ति” रखी गई। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

एस0पी0 बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके ने इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्ति हेतु जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी की। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। साथ ही,नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया।
इस दौरान उपस्थित सभी ने नशा न करने एवं नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली गईl



