Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचम्पावत पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का...

चम्पावत पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण, कार्यों की अद्यावधि और समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

आप को बता दे

जनपद चम्पावत
 अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा किया गया पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओ का वार्षिक निरीक्षण
आज दिनांक 22.03.2025 को अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं( स्थानीय अभिसूचना ईकाई, डीसीआरबी, सर्विलांस प्रधान लिपिक, आंकिक, समन सैल, रिट सैल, साईबर सैल, विशेष जॉच प्रकोष्ठ, नॉफिस, सीसीटीएनएस, सूचना प्रकोष्ठ, डीसीआर/112,  शिकायत प्रकोष्ठ तथा महिला सुरक्षा हेल्पलाईन चम्पावत) का वार्षिक निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा शाखाओं में नियुक्त सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी निजी, पारिवारिक, विभाग स्तरीय तथा कार्य स्थल पर आने वाली समस्याओं के बारें में जानकारी ली गयी तथा बतायी गयी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान  किसी भी प्रकार की राजकीय सामग्री की आवश्यकता के सम्बन्ध में वाचक/आशुलिपिक से सम्बन्धित को पत्राचार किये जान हेतु निर्देशित किया गया।
दौराने निरीक्षण विभिन्न शाखाओं द्वारा चलाये जा रहे ऑनलाईन पोर्टलों, अभिलेखों, पत्रावलियों का बारिकी से निरीक्षण किया गया । कार्यालय में साफ सफाई बनाये रखते हुए कार्यालय की गरिमा बनाये रखने हेतु, कार्यालय में आने वाले आगन्तुको से शालीनता का व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं/सुझावों सुनने, कार्यालय में निर्धारित समय में आकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, समस्त अभिलेखों/ऑनलाईन पोर्टलों को अद्यावधिक करने, सभी शाखा प्रभारी स्वयं के पर्यवेक्षण में ऑनलाईन पोर्टलो को अद्यावधिक करने, एक्टिव डिजिटल वालन्टियर्स को नियुक्त किये जाने, विदेशी नागरिको के पंजीकरण के सम्बन्ध प्रमाण पत्रों की वैधता की जॉच किये जाने, जनपद के प्रमुख संस्थानों,महत्वपूर्ण व्यक्तियों के मो0 की सूची अपडेट किये जाने, निष्प्रयोज्य सामानो/निर्धारित अवधि पूर्ण करने वाले अभिलेख/पत्रावलियों को बीट आउट  कराये जाने, सीसीटीएनएस/आईसीजीएस पोर्टल के अन्तर्गत जनपद के सभी कार्मियों को प्रशिक्षण दिये जाने, साईबर अपराध से पीडित व्यक्तियों की तत्काल उनकी समस्या का निराकरण करने, बार-बार गुमशुदा होने वाले बालक /बालिकाओ की अनिवार्य रूप से काउन्सलिग कराये जाने,  112 के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में समय सम्बन्धित थाना कार्यालयों को प्रेषित करने हुए समस्या का निस्तारण किये जाने, महिला सम्बन्धी शिकायतों के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने, सभी कार्मियों के वेतन एवं टीए/डीए सम्बन्धी समस्याओं के निस्तारण किये जाने, एचआरएमएस के अन्तर्गत सभी कार्मिकों के सेवा अभिलेखों को अद्यावधिक करने तथा सभी कार्मिकों का एसीआर शतप्रतिशत भरे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments