Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, महिला सुरक्षा व...

उत्तरकाशी पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, महिला सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

आप को बता दे

उत्तरकाशी पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, महिला सम्बन्धी अपराधों एवं अधिकारों के प्रति किया जागरुक

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा गौरा शक्ति योजना के अंतर्गत बालिकाओ/महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाने एवं आपराधों के प्रति जागरुक करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे श्रीमती सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों में जनजागरुकता/प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये गये। पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 21.03.225 को मसीह दिलासा स्कूल उत्तरकाशी, गोस्वामी गणेशदत्त विद्या मंदिर लक्षेश्वर उत्तरकाशी, अटल उत्कृष्ट बालिका इण्टर कॉलेज उत्तरकाशी एवं गत मंगलवार को रा0इ0का0 चिन्यालीसौड में जनजागरुकता/आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिवर आयोजित कर प्रशिक्षित म0 कानि0 पुष्पा द्वारा स्कूली छात्राओं को विभिन्न प्रकार के आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुये अपनी सुरक्षा के लिए तैयार किया गया।

महिला उ0नि0 शशि राणा द्वारा छात्राओं को नये कानून में प्रदत्त महिला अधिकारों से रुबरु कराते हुये बताया गया कि महिलाओं का मजबूत बनना केवल एक सोच नहीं आज की सबसे बड़ी जरुरत है, हर महिला को अपनी आत्मरक्षा के प्रति सजग रहना बेहद जरुरी है ताकि वह किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सामाना कर सके। छात्राएं अपने पास पेन, हेयर पिन, दुपट्टा इत्यादि प्रकार की वस्तुएं अवश्य रखें जिनका प्रयोग आत्मरक्षा में किया जा सकता है।

म0उ0नि0 गीता द्वारा छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराधों एवं अधिकारओं के प्रति विस्तृत जानकारी प्रदान कर सजग किया गया, आपातकालीन नम्बर 112 की जानकारी देते हुये छात्राओं किसी भी आपात स्थिति तुरन्त उक्त नम्बर पर कॉल करने की हिदायत दी गयी साथ ही सभी को उत्तराखण्ड पुलिस एप्प की जानकारी देते हुये एप्प को इंस्टॉल कर गौरा शक्ति पर रजिस्ट्रेशन करने हेतु बताया गया।
शिविर में उ0नि0 गजेन्द्र रावत द्वारा सभी को साइबर अपराध एवं नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदत्त कर जागरुक किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments