Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचंपावत: AHTU टीम और SSB का भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त जागरूकता अभियान,...

चंपावत: AHTU टीम और SSB का भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त जागरूकता अभियान, नशे, बालश्रम और मानव तस्करी के खिलाफ दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

आप को बता दे

||जनपद की AHTU टीम द्वारा यूनिट क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में स्थित SSB के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग /जन जागरूकता अभियान ||

आज दिनांक 21.03.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक, महोदय, चंपावत के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक (नोडल अधिकारी ) के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, शारदा बैराज, बनबसा के नेतृत्व में *AHTU टीम द्वारा यूनिट क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में स्थित SSB के साथ संयुक्त रूप से चलाए गए जन जागरूकता कार्यक्रम पर टुकटुक चालकों व आवागमन करने वाले अन्य वाहनों चालकों को एकत्रित कर नदी किनारे स्नान न करने एवं बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखना को कहा गया*”नशे के दुष्प्रभावों”* के बारे में पोस्टर- पम्पलेट आदि के माध्यम से नशा न करने एवं नशे के कारण होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में पूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया,भविष्य में किसी भी प्रकार का नशा न करने का आग्रह किया गया। साथ ही बालश्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी, वर्तमान समय में नये – नये तौर तरीकों से हो रही साइबर ठगी एवं यातायात के नियमों के संबंध में पूर्ण जानकारी दी गई ।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त फोटो- पम्प्लेटों को उक्त कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में वितरित कर नशे से दूर रहने अपील की गई ।

पुलिस सहायता व सूचना देने हेतु विभिन्न टोल फ्री नंबर 1090, 112, 1930 के बारे में जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments