आप को बता दे
समाज में बढ़ती अव्यवस्था और यातायात नियमों की अनदेखी को रोकने के लिए बागेश्वर पुलिस का कड़ा रुख

अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की मजबूती, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए बागेश्वर पुलिस लगातार सक्रिय है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिले में अव्यवस्था फैलाने वालों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर अनुचित गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का यह अभियान सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ावा देने और जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बागेश्वर जिले में दो सप्ताह के भीतर विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत कुल 649 व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में चालानी कार्रवाई की गई।
✔ यातायात नियमों के उल्लंघन पर 450 लोगों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई
- नशे में वाहन चलाने पर 01 व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही।
- 07 वाहन सीज किए गए।
- 44 वाहनों का कोर्ट में चालान किया गया।
✔ पुलिस अधिनियम के तहत 105 लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई।
✔ कोटपा अधिनियम के तहत 94 व्यक्तियों पर कार्रवाई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके और कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जा सके।



