Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर पुलिस भर्ती परीक्षा: पुलिस लाइन में 500 अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा,...

बागेश्वर पुलिस भर्ती परीक्षा: पुलिस लाइन में 500 अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा, 260 हुए सफल, वीडियोग्राफी से पारदर्शिता

आप को बता दे

बागेश्वर पुलिस की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया: 500 में से 260 अभ्यर्थी हुए सफल

नौकरी की तलाश में युवाओं के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा एक महत्वपूर्ण अवसर होती है, उत्तराखंड पुलिस ने इस बार इस प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। बागेश्वर जनपद में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को पारदर्शी रूप से संपन्न करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस आरक्षी (पुरुष) एवं आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 24 फरवरी 2025 से बागेश्वर पुलिस लाइन में आयोजित की जा रही है। आज 26 फरवरी 2025 को 500 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा निर्धारित थी, जिसमें से 386 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इस परीक्षा में कुल 260 अभ्यर्थी सफल रहे।

भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में प्रत्येक इवेंट की नियमित वीडियोग्राफी की जा रही है। इससे परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो जाती है। बागेश्वर पुलिस ने इस भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न करने का दावा किया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments