Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून: त्यूणी और कालसी में दून पुलिस ने चलाया नशा विरोधी जागरूकता...

देहरादून: त्यूणी और कालसी में दून पुलिस ने चलाया नशा विरोधी जागरूकता अभियान, छात्रों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

आप को बता दे

नशे के विरूद्ध दून पुलिस का जागरूकता अभियान जारी

नशे की बढती प्रवृत्ति को समाप्त करने के उद्देश्य से दून पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्कूल कॉलेजों में दून पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों एवं उपस्थित लोगो को नशे के प्रति किया जा रहा जागरूक

अभियान के दौरान छात्रों एवं अध्यापकों से एकजुट होकर नशा उन्मूलन हेतु दून पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करने की करी अपील

उपस्थित छात्रों को नशे से दूर रहने तथा नशे के विरुद्ध अभियान में अपना सहयोग देने की दिलाई शपथ,

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने तथा समाज से नशे के पूर्ण उन्मूलन हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिये जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।

उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाते हुए आम जन को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं।

1- थाना त्यूणी
आज दिनांक 17.01.2025 को त्यूणी पुलिस द्वारा अटल आदर्श इंटर कॉलेज त्यूणीश् में नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों व अध्यापकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें राज्य को नशा मुक्त करने में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, इस दौरान उपस्थित छात्रों एवं अध्यापकों को जीवन मे नशा न करने तथा नशे के उन्मूलन में अपना सहयोग प्रदान करने की साथ ही उपस्थित लोगो से अपने आस-पास नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में कोई भी सूचना मिलने पर उसे तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए नम्बर उपलब्ध कराये गये।

2- थाना कालसी
आज दिनांक 17.01.2025 को कालसी पुलिस द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालसी में नशे के विरूद्व जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावो के सम्बंध में छात्रों व अध्यापकों को जानकारी देकर जागरूक किया गया एंव पैम्पलैट वितरण कर अभियान चलाया गया उक्त कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्रों का अध्यापकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें राज्य को नशा मुक्त करने में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, इस दौरान उपस्थित छात्र छात्रों को जीवन मे नशा न करने तथा नशे के उन्मूलन में अपना सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा भी की गयी साथ ही आस-पास नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में कोई भी सूचना मिलने पर उसे तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए नम्बर उपलब्ध कराये गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments