Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी गढ़वाल: थलीसैंण में अवैध संबंध के चलते सास की हत्या, बहू...

पौड़ी गढ़वाल: थलीसैंण में अवैध संबंध के चलते सास की हत्या, बहू और प्रेमी गिरफ्तार, वैज्ञानिक साक्ष्यों से खुला राज

आप को बता दे

थलीसैंण में हुई महिला की हत्या का पौड़ी पुलिस ने चन्द घण्टों में किया पर्दाफाश।

अवैध सम्बन्ध बना हत्या का कारण,हत्या करने में बहु सहित बहु के प्रेमी को पौडी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दिनांक 12.01.2025 को थाना थलीसैंण पर स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गयी कि थलीसैंण वार्ड संख्या-04 में किसी महिला की मृत्यु हो गयी है इस सूचना पर थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार मय पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुचें घटनास्थल व शव का निरीक्षण करने पर महिला की मृत्यु पुलिस टीम को संदिग्ध प्रतीत हुई। जिस पर थाना थलीसैंण पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। महिला की हत्या की घटना अप्रत्याशित व संदिग्ध होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौडी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा घटना के सम्बन्ध में ठोस साक्ष्यों का संकलन कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर अनुज कुमार व थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में वैज्ञानिक व ठोस साक्ष्यों का संकलन करने के साथ साथ गोपनीय रूप से पूछताछ कर कुशल पतारसी सुरागरसी की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 11.01.2025 को अंजली देवी का जन्मदिन था जन्मदिन को मनाने के लिए अंजली का प्रेमी दीपक कुमार जो कि वहीं पास में रहता है रात्रि में अंजली के घर आया, वापस जाते समय अंजली की सास (मृतका सुरेशी देवी) ने दीपक को अंजली के कमरे से बाहर निकलते देखा तो उसने शोर मचा दिया जिस पर दीपक व अंजली ने सुरेशी देवी का मुंह व गला दबाने के अलावा सिर पर ईंट मारकर रात्रि में ही हत्या कर दी। पौड़ी पुलिस ने संदिग्ध रूप से हुई महिला की हत्या के सम्बन्ध में मृतक महिला की बहु अंजलि व बहु के साथ अवैध सम्बन्ध रखने वाले व्यक्ति दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिनको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम के अलावा जनपद की मोबाइल फॉरेन्सिक यूनिट श्रीनगर द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया गया।

नाम पता अभियुक्तगण
1. दीपक कुमार (उम्र 29 वर्ष) पुत्र श्री हरीश, निवासी- थलीसैंण बाजार,वॉर्ड संख्या 04, जनपद पौड़ी गढ़वाल
2. अंजली देवी (उम्र 25 वर्ष) पत्नी श्री सर्वेश्वर प्रसाद, निवासी- थलीसैंण बाजार, वॉर्ड संख्या 04, जनपद पौड़ी गढ़वाल

नाम पता मृतका
1. मृतका सुरेशी देवी (उम्र 55 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय भक्त लाल, निवासी- थलीसैंण बाजार, वॉर्ड संख्या 04, जनपद पौड़ी गढ़वाल

पुलिस टीम
1. अपर उपनिरीक्षक तनवीर अहमद
2. महिला आरक्षी कुसुम
3. आरक्षी राजसिंह
4. आरक्षी जसवंत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments