Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़: नगर निकाय चुनावों से पहले धारचुला पुलिस ने ग्राम प्रहरीयों के...

पिथौरागढ़: नगर निकाय चुनावों से पहले धारचुला पुलिस ने ग्राम प्रहरीयों के साथ की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

आप को बता दे

चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखना प्रशासन और पुलिस दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर निकाय चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी रणनीति और सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता होती है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, पिथौरागढ़ जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा ग्राम प्रहरीयों को जागरूक और प्रशिक्षित करने के लिए विशेष बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर कोतवाली धारचुला पुलिस ने थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरीयों के साथ बैठक आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य चुनावों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना था।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा चुनावों के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला, विजेंद्र शाह के नेतृत्व में ग्राम प्रहरीयों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक में ग्राम प्रहरीयों को उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्हें निर्देशित किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही, और चुनावों से संबंधित किसी भी अप्रिय स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बैठक में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन और आपातकालीन स्थिति में त्वरित सूचना देने पर विशेष जोर दिया गया।

ग्राम प्रहरीयों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाएं और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोकने में पुलिस का सहयोग करें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments