Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी: नर्सिंग कॉलेज डोब श्रीकोट में मॉक ड्रिल और प्रमुख संस्थानों में...

पौड़ी: नर्सिंग कॉलेज डोब श्रीकोट में मॉक ड्रिल और प्रमुख संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरणों का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान जारी

आप को बता दे

फायर सर्विस टीम पौड़ी द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकाल की स्थिति में अग्नि सुरक्षा से बचाव के सिखाए जा रहे गुर।

मुख्य मुख्य प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरणों का किया जा रहा निरीक्षण।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा अग्निशमन अधिकारी पौड़ी को मुख्य संस्थानों जैसे अस्पतालों,होटलों,मुख्य कार्यालय, स्कूल, कॉलेजों, बड़े प्रतिष्ठानों में जाकर फायर सेफ्टी उपकरणों की चेकिंग करने के साथ ही प्रशिक्षण व बचाव के सम्बन्ध में मॉक ड्रिल कर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री सुनील दत्त तिवारी के पर्यवेक्षण में फायर सर्विस टीम पौड़ी द्वारा नर्सिंग कॉलेज डोब श्रीकोट में जाकर फायर सुरक्षा से सम्बन्धित मॉक ड्रिल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज परिसर में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं व कर्मचारियों को फायर सुरक्षा उपकरणों की जानकारी के साथ अग्नि सुरक्षा से बचाव के उपायों के बारे में व प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग एवं संचालन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।

जिसमें कृत्रिम आग लगाकर आग को बुझाने के गुर सिखाये गए, जिससे अग्नि दुर्घटना के समय जान माल की हानि को कम किया जा सके। साथ ही फायर सुरक्षा के दृष्टिगत पौड़ी में स्थित होटल शैल शिखर, शाह फिलिंग स्टेशन, कंडोलिया थीम पार्क रेस्टोरेंट व पैट्रोल पम्पों में जाकर अग्निशमन सुरक्षा से सम्बन्धित अग्निशमन यंत्रों का फायर सेफ्टी निरीक्षण करने के साथ सभी होटल,रेस्टोरन्ट स्वामियों को अग्निशमन यंत्रों को कार्यशील दशा में रखने हेतु निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments