Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडनई टिहरी: उप निरीक्षक परीक्षा केंद्र प्रताप इंटर कॉलेज का अपर पुलिस...

नई टिहरी: उप निरीक्षक परीक्षा केंद्र प्रताप इंटर कॉलेज का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की कड़ी समीक्षा।

आप को बता दे

उप निरीक्षक उत्तराखंड परीक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी

उत्तराखंड राज्य में परीक्षाओं के दौरान अक्सर अनुचित साधनों का उपयोग, सुरक्षा में चूक, और परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था की खबरें सामने आती हैं। ऐसी परिस्थितियों को रोकने और परीक्षाओं को पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुरक्षा प्रबंधों की सख्त निगरानी की जा रही है।

दिनांक 12 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली उप निरीक्षक उत्तराखंड परीक्षा के लिए प्रताप इंटर कॉलेज, नई टिहरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जनवरी 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक जे.आर. जोशी ने परीक्षा केंद्र का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर बैठने की व्यवस्था (सीटिंग प्लान), क्लासरूम्स, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के स्थान, मुख्य द्वार पर फ्रिस्किंग स्थल और परीक्षा नियंत्रण कक्ष का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य अवतार सिंह राणा, स्कूल स्टाफ, प्रभारी निरीक्षक नई टिहरी और चौकी इंचार्ज दुंगीधार भी उपस्थित रहे। सुरक्षा प्रबंधों के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक को परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस निरीक्षण का उद्देश्य परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकना और परीक्षार्थियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण प्रदान करना है।


 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments