आप को बता दे
चंबा पुलिस ने 16 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा चंबा पुलिस को उक्त मामले में न्यायालय में ठोस पैरवी कर अभियुक्त को सख्त से सख्त सजा दिलवाने के निर्देश दिए गए हैं।
दिनांक 08-01-2025 को चंबा थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले सत्यों गांव के एक पुरुष द्वारा थाना चंबा में लिखित तहरीर दी गई कि अजीत सिंह नेगी पुत्र बीरेंद्र सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी मरोड़ा थाना चंबा टिहरी गढ़वाल द्वारा उनकी नाबालिग 16 साल की पुत्री सपना (काल्पनिक नाम) के साथ जबरन दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाई है।
जिस संबंध में थाना चंबा पर तत्काल दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उच्चाधिकारी गण को अवगत कराया गया और विवेचना आरम्भ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा मामले को नाबालिग लड़की के साथ अभियुक्त द्वारा किए इस अपराध को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पुलिस को अतिशीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के निर्देशन में थानाध्यक्ष चंबा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गैर राज्य भागने की फिराक में छुप रहे अभियुक्त अजीत सिंह नेगी को आज सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस को अभियुक्त के विरुद्ध मजबूत साक्ष्य जुटाकर समय से आरोप पत्र प्रेषित करने तथा माननीय न्यायालय में ठोस पैरवी किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, जिससे इस जघन्य अपराध के लिए अभियुक्त को अधिकतम सजा दिलवाई जा सके, और ऐसे अपराध करने वाले के विरुद्ध समाज में एक संदेश जा सके।
नाम पता अभियुक्त:
अजीत सिंह नेगी पुत्र बीरेंद्र नेगी निवासी ग्राम मरोड़ा हाल हटवाल गांव थाना चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 19 वर्ष
पुलिस टीम:
1- लखपति बुटोला, थानाध्यक्ष चंबा
2- उ.नि. कविता, थाना नरेंद्र नगर
3- अ.उ.नि. जय कुमार
4- हे.का. रामचंद्र
5- म.का. सोनिया, थाना चंबा



