Sunday, December 28, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून: राजपुर रोड और दिलराम चौक में डिवाइडर निर्माण कार्य जारी, सड़क...

देहरादून: राजपुर रोड और दिलराम चौक में डिवाइडर निर्माण कार्य जारी, सड़क सुरक्षा सुधारने की कवायद तेज

आप को बता दे

देशभर में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। सड़क पर यातायात के अनियमित संचालन, तेज रफ्तार, और खराब सड़क ढांचे के कारण हर साल हजारों लोगों की जान जाती है। ऐसी दुर्घटनाओं का न केवल परिवारों पर भावनात्मक प्रभाव पड़ता है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक समस्याओं को भी जन्म देता है। इसके मद्देनजर, सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से देहरादून प्रशासन ने सड़कों के सुधार और सौंदर्यीकरण की कवायद तेज कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर देहरादून में सड़क सुधार और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न रेखीय विभागों को युद्धस्तर पर कार्य करने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत, शहर के मुख्य चौक-चौराहों और व्यस्त सड़कों पर डिवाइडर निर्माण और अन्य सुधार कार्य किए जा रहे हैं।

राजपुर रोड और दिलराम चौक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में डिवाइडर निर्माण कार्य मानकों के अनुसार किया जा रहा है। यह कदम तेज रफ्तार और अनियमित तरीके से सड़क क्रॉस करने वाले दुपहिया वाहनों और पब्लिक की गतिविधियों को नियंत्रित करने में मददगार साबित होगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे न केवल यातायात संचालन बेहतर होगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

सड़क सुधार कार्यों के दौरान, अवशेष कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। निर्माणाधीन क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, सड़क सुधार कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी कार्यदायी विभागों को निर्देशित किया गया है कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रशासन का उद्देश्य है कि देहरादून की सड़कों को सुगम, सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाया जा सके।


 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments